कानपुर कायस्थ समाज की बैठक संपन्न हुई

राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच कानपुर की दिनांक  3/10/2021 को गोपाला आश्रम  दामोदर नगर कानपुर में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। आज निश्चित ही बहुत ही सौभाग्य की बात है इस अवसर पर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी श्री संजय जी, राष्ट्रीय महा सचिव श्री ओमप्रकाश जी , श्री सुधांशु श्रीवास्तव ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जी उपस्थित हो कर अपनी ओजाशिव सम्बोधन से हम सब में एक अजीब सा जोश भरा है और हम प्रदेश महिला मोर्चा, मंडल कमेटी, युवा मोर्चा, कानपुर देहात और जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को आश्वाशन देता हु की आपके मार्ग दर्शन  में हम संस्था को मजबूत करने वा आपके सपने को साकार करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे। 

इस अवसर पर  प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती छमा श्रीवास्तव जी, श्रीमती शरद श्रीवास्तव जी, महा सचिव श्रीमती बीना श्रीवास्तव जी , जिला उपाध्यक्ष श्रीमती बबिता जी, मंडल अध्यक्ष श्री नवीन श्रीवास्तव जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी , जिला कमेटी के जिला अध्यक्ष श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र श्रीवास्तव जी, महा सचिव श्री विशाल श्रीवास्तव जी, संगठन मंत्री श्री संजीव श्रीवास्तव जी, सह उपाध्यक्ष श्री विनीत जी, उत्तम अस्थाना   वरिष्ठ संगठन मंत्री ,जिला सह संगठन मंत्री श्री राजेश निगम, मनोज श्रीवास्तव जिला मीडिया प्रभारी, रेनू श्रीवास्तव जिला कोषाध्यक्ष,  अंकुर श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष वा अन्य जिला कार्यकारणी सदस्य उपस्थित थे।

मैं फिर से एक बार अपने सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, मंडल कमेटी, महिला मोर्चा तथा जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों वा जिला कार्यकारणी सदस्यो का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

कानपुर की समीक्षा बैठक की कुछ फोटो आपके समक्ष प्रस्तुत है।







राजेश कुमार श्रीवास्तव

जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य कानपुर

टिप्पणियाँ

  1. प्रिय कायस्थ राजेश कुमार जी
    यह जानकर प्रसन्नता हुई कि आप कानपुर जनपद के जिलाध्यक्ष भी हैं बधाई हो। हम सभी कायस्थ बन्धु एकता के रूप में संगठित होकर बंधना चाहते हैं और उसी के लिए रात दिन चिंतन करते हैं। काफी प्रयास के बावजूद भी कायस्थ संगठित नहीं दिखते। इसके लिए एक अत्यंत सरल उपाय यह है कि हम सभी बंधु जो सक्सेना, माथुर, भटनागर, कुलश्रेष्ठ आदि के रूप में बटे हुए दिखते हैं यह सब लिखना एकदम बंद करके सिर्फ अपने नाम के पहले "कायस्थ" लिखना शुरू कर दें और फिर चमत्कार देखें कि किस तरह दूसरी कौमों को कायस्थ का विराट रूप दिखना शुरू हो जाएगा।
    मैने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को भी यह सुझाव दिया था जिसके बाद से ही उन्होंने तथा अन्य बहुत से बन्धुओं ने भी इसका समर्थन करते हुए अमल करना भी शुरू कर दिया है। परिणाम भी बहुत सकारात्मक आरहे हैं । राष्ट्रीय अध्यक्ष जी भी इससे पूर्ण रूप से सहमत होते हुए लगातार प्रयत्न शील हैं।
    समय की मांग है कि अब हम अपने विराट रूप का प्रदर्शन करें। था तभी सम्भव हो सकता है जब हम संगठित रूप से अपने को प्रतिष्ठित करें आपके इसी छोटे से बदलाव से यह परिणाम सामने है कि अभी हाल में ही कुछ जगहों पर " हम कायस्थ हैं" के होर्डिंग लगाए गए हैं जिनसे अनुमान लगाया सकता है कि राजनैतिक पार्टियां भी कायस्थों की एकजुटता को देखते हुए " कायस्थों " का वोट बैंक स्वीकार करती दिख रही है यह भी अत्यंत गर्व की बात है।
    कृपया इसे अच्छे से मनन एवम चिंतन करें। जिस दिन कायस्थ एक होजाएगा दुनियां की कोई ताकत उसका विरोध करने के लिए एक बार नहीं सौ बार सोचेगा।
    एक बार पुनः आपसे आग्रह है कि यदि आपकी समझ से ऐसा करना समाज के लिए हितकारी है तो आज से ही इस पर अमल शुरू कर दें और फिर परिणाम आपके सामने होगा। कष्ट के लिए क्षमा प्रार्थी हूं। मैं स्वयं भी इसी का अनुपालन कररहा हूं और राष्ट्रीय अध्यक्षजी भी। धन्यवाद
    कायस्थ ओमप्रकाश "चैत्रवंशी"
    संगठन सचिव
    राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच, फर्रुखाबाद

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिप्पणी के लिए धन्यवाद

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहराइच में कायस्थ समाज की बैठक संपन्न

कायस्थ एकता मंच गोरखपुर ने की जिला स्तरीय बैठक