बहराइच में कायस्थ समाज की बैठक संपन्न

बहराइच। श्रीमती बैजंती श्रीवास्तव को राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच बहराइच महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बनाए जाने के अवसर पर उन्होंने अपने निज निवास बड़ी हॉट बहराइच में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष आनंद मोहन प्रधान रहेl

कार्यक्रम का संचालन परमार्थ श्रीवास्तव जी ने किया जिला अध्यक्ष ने अपने भाषण मे बेटियों पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम को महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती दीपमाला प्रधान ने आगे बढ़ाया। स्वागत गीत प्रस्तुत करने वाली बालिकाओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया। तान्या श्रीवास्तव ने स्वागत गीत पर नृत्य किया। दीपिका, एकता, सृजन, तन्मय ने प्रस्तुति करके कार्यक्रम को और भी ज्यादा आकर्षक बनाया।

जिला सचिव मनीष श्रीवास्तव एवं सत्यम श्रीवास्तव ने अपनी गायकी के द्वारा सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती श्वेता, शिखा, श्रीमती रेखा, नंदिनी, आरती, अंजली, स्वाति, निशा, पूनम, अनुपम, जूही, सावित्री, विजयलक्ष्मी, रानी, संजीव, अनिल कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट आदि का योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुर कायस्थ समाज की बैठक संपन्न हुई

कायस्थ एकता मंच गोरखपुर ने की जिला स्तरीय बैठक